नमस्कार इस पोस्ट में आप जानेंगे कंप्यूटर के बारे में और यह कैसे काम करता है इस बारे में।
मैं आपको देने जा रहा हूँ कंप्यूटर की बेसिक जानकारी तो आइये स्टार्ट करते हैं।
कम्प्यूटर क्या है?
कम्प्यूटर की परिभाषा:-कम्प्यूटर शब्द अंग्रेजी के compute शब्द से बना है जिसका अर्थ है-गणना करना।
कम्प्यूटर की विशेषताएं
कम्प्यूटर में बहुत सी विशेषताएं होती हैं जो इस प्रकार हैं-शुद्धता, संग्रहण, परिश्रमी, व्यापकता, विश्वासनीयता, भावरहित, बुद्धिहीन।
इनपुट(Input) क्या है?
इनपुट का मतलब है कम्प्यूटर को डाटा देना। जब कम्प्यूटर को डाटा दिया जाता है तो इसे इनपुट कहते हैं।
आउटपुट(Output ) क्या है?
आउटपुट का मतलब है कम्प्यूटर से परिणाम प्राप्त करना। जब कम्प्यूटर से परिणाम प्राप्त किये जाते हैं तो इसे आउटपुट कहते हैं।
प्रोसेसिंग(Processing) क्या है?
इनपुट डाटा को अर्थपूर्ण सूचना में परिवर्तित करने के लिए डाटा पर किया गया कार्य प्रोसेसिंग कहलाता है।
कम्प्यूटर के प्रकार
आकार के आधार पर कम्प्यूटर चार प्रकार के होते हैं - 1.माइक्रो कम्प्यूटर 2.मिनी कम्प्यूटर 3.मेनफ्रेम कम्प्यूटर 4.सुपर कम्प्यूटर
- माइक्रो कम्प्यूटर आकार में छोटे होते हैं और एक समय में एक ही यूजर इन पर कार्य कर सकता है।
- मिनी कम्प्यूटर का आकार और प्रोसेसिंग माइक्रो कम्प्यूटर की तुलना में अधिक होती है।
- मेनफ्रेम कम्प्यूटर में बहुत से सी.पी. यू. होते है।
- सुपर कम्प्यूटर का आकार सबसे बड़ा होता है और इसकी स्पीड सबसे अधिक होती है।
टेक्नोलॉजी के आधार पर कम्प्यूटर के प्रकार
टेक्नोलॉजी के आधार पर कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं-1.एनालॉग कम्प्यूटर 2.डिजिटल कम्प्यूटर 3.हाइब्रिड कम्प्यूटर
- एनालॉग कम्प्यूटर कंटिनुअस डाटा जैसे - तापमान, दाब, लम्बाई आदि की गणना करते हैं।
- डिजिटल कम्प्यूटर के गणना का आधार अंक है।
हाइब्रिड कम्प्यूटर दोनों कम्प्यूटरों एनालॉग और डिजिटल कम्प्यूटरों के मिश्रित गुणों से बना है।
कम्प्यूटरों का विकास
पर्सनल कंप्यूटर के विकास के साथ ही कम्प्यूटर का उपयोग बहुतायत से होने लगा।
पर्सनल कम्प्यूटर का आधार माइक्रो कंप्यूटर है।
इंटेल कंपनी द्वारा विकसित माइक्रो प्रोसेसर सर्वाधिक प्रचलित है।
मोटोरोला, IBM और जिलोग माइक्रो प्रोसेसर बनाने वाली अन्य कंपनीज हैं।
'परम' भारत में पूर्णतः विकसित प्रथम सुपर कंप्यूटर है।
पर्सनल कम्प्यूटर का परिचय
छोटे या माइक्रो कम्प्यूटर को पर्सनल कम्प्यूटर(PC) कहते हैं।
पर्सनल कम्प्यूटर माइक्रो प्रोसेसर का उपयोग करके बनाये गए।
इन कम्प्यूटरों पर एक बार में केवल एक व्यक्ति कार्य कर सकता है इसलिए इन्हे पर्सनल कम्प्यूटर भी कहते हैं।
ये घरों, विद्यालयों, बैंको आदि में बहुतायत प्रयुक्त होते हैं।
इसकी संरचना के तीन भाग होते हैं - 1.इनपुट यूनिट 2.सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट 3.आउटपुट यूनिट
कम्प्यूटर पर कार्य करने लोग कम्प्यूटर यूजर कहलाते हैं।
पर्सनल कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं -
1.डेस्कटॉप 2.लैपटॉप 3.पॉमटॉप
डेस्कटॉप, डेस्क पर रखकर काम करने लायक, लैपटॉप गोद(lap) में रखकर काम करने लायक और पॉमटॉप हथेली में रखकर काम करने लायक पर्सनल कंप्यूटर हैं।
तो यह थी कंप्यूटर के बारे में कुछ जानकारी जो आपके काम आएगी।
