Netflix kya hai in hindi - नेटफ्लिक्स क्या है
नमस्ते दोस्तों स्वागत हैं आपका एक बार फिर से हमारी एक और नयी पोस्ट में
दोस्तों आज के पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की Netflix kya hai in hindi 2020 और Netflix kaise use kare के बारे में
दोस्तों लॉकडाउन में कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा हैं और ऐसे में अगर घर बैठे ही हमें हमारी पसंद की मूवीस , सीरियल और टेलिविजन शोज देखने को मिल जाए तो भला कौन बाहर जाना चाहेगा
जी हां दोस्तों मैं बात कर रहा हूं Netflix की जिसे भारत में इतना पसंद किया जा रहा हैं की यह इंडिया का टॉप OTT प्लेटफार्म बन चुका हैं
क्या आप जानते हैं की Netflix kya hai क्या आपको पता हैं की Netflix kaise use kare और Netflix पर आपको क्या क्या मिलेगा और क्यों Netflix ऐप के यूजर भारत में दिनोदिन बढ़ते जा रहे हैं
तो इन सारे सवालों के जवाब आपको हमारी पोस्ट में मिल जाएंगे
Netflix kya hai - नेटफ्लिक्स क्या है
Netflix एक ऐसा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म हैं जिस पर बहुत बड़ी संख्या में movies, shows और television series मौजूद हैं और जो अपने कस्टमर्स को अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिए उनकी मनचाही फिल्म, टी वी शोज और सीरियल्स प्रदान करती हैं
आजकल तो बहुत से लोगों ने अपने केबल कनेक्शन को कटवा दिया हैं और वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का फायदा उठा रहे हैं
क्योंकि नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स को बहुत ही किफायती दाम पर उनके पसंदीदा शोज देता हैं और इसके टक्कर का कोई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म मौजूद नहीं हैं
Netflix के कस्टमर्स की संख्या भी इसीलिए दिनोदिन बढ़ रही हैं
Netflix ke features kya kya hai - नेटफ्लिक्स के फीचर्स क्या क्या हैं
अगर नेटफ्लिक्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें बहुत से कमाल के सूपर्ब फीचर्स मिल जाते हैं जैसे अलग अलग केटेगरीस , मल्टिपल लैंग्वेज और पसंदीदा मूवीस को my list में ऐड करना आदि
तो आईये नेटफ्लिक्स के फीचर्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं
1.Movies, tv shows अलग अलग केटेगरीस में मौजूद
नेटफ्लिक्स पर हर तरह के कॉन्टेंट की अलग अलग केटेगरीस मौजूद हैं हम जिस भी तरह के कॉन्टेंट देखना चाहे वैसा देख सकते हैं
इसमें comedy, drama, documentaries, action जैसी केटेगरीस भी उपलब्ध हैं
साथ ही आपको recent की अलग केटेगरी और popular की अलग केटेगरी हैं
जिसमें अलग अलग फिल्म्स, tv शोज भी उपस्थित हैं आप जो चाहे वो केटेगरी सेलेक्ट कर लें और उसी से संबंधित कॉन्टेंट देख सकते हैं
2.फिल्म्स को देखें multiple languages में
आप नेटफ्लिक्स पर अपनी मनपसंद फिल्म को कई भाषाओं में सुन सकते हैं जैसे इसमें आप हिन्दी के साथ अंग्रेजी में hollywood movies भी देख सकते हैं
और इसके साथ साथ इसपे और भी कई सारी भाषाएँ उपलब्ध हैं
3.नये नये कॉन्टेंट डेली Recently added के द्वारा
आप नेटफ्लिक्स पर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा क्योंकि नेटफ्लिक्स हर रोज नयी नयी फिल्म्स या शोज दिखाने के लिए ही तो पॉपुलर हैं
यहाँ आपको Recently added का एक ऑप्शन भी मिलता हैं जिसमें रोज कोई न कोई मूवी या सीरियल जरूर प्रोवाइड कराया जाता हैं
4.पसंदीदा Tv series या मूवी को करें My List में ऐड
अगर आपको नेटफ्लिक्स पर कोई Tv series या movie पसंद आ जाय और आप उसे किसी कारण देख नहीं पाए तो आप उसे My list में ऐड करके बाद में देख सकते हैं
इसके लिए आपको अपनी मनपसंद टी वी शो या फिर मूवी को ढूँढना हैं और उसके ऑप्शन में जाकर ऐड टू My list पर क्लिक कर देना हैं
आपका फेवरेट टी वी शो My list में ऐड हो जाएगा जिसे आप बाद में कभी भी देख सकेंगे
Netflix kaise download kare - नेटफ्लिक्स कैसे डाउनलोड करें
Netflix को डाउनलोड करना बेहद ही आसान हैं आपको हमारे द्वारा बताए गए कुछ बेहद आसान से स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा तो आईये जान लेते हैं की कैसे netflix download कर सकेंगे
ये रहे कुछ स्टेप्स -
- आपको सबसे पहले अपने प्ले स्टोर में जाना हैं
- सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना हैं
- Netflix लिखकर सर्च करना हैं
- Netflix app का इंटरफेस आ जाएगा उसे इनस्टॉल कर लेना हैं
इन इजी स्टेप्स की हेल्प से आप बहुत ही आसानी से Netflix app को download कर सकते हैं
Netflix kaise use kare - नेटफ्लिक्स कैसे यूज करे
नेटफ्लिक्स ऐप को यूज करना भी बहुत ही आसान हैं इसमें आप अपना अकाउंट बनाकर आसानी से Netflix पर वीडियोज देख सकते हैं
सबसे पहले ये सीखते हैं की Netflix पर अकाउंट कैसे बनाते हैं
- सबसे पहले Netflix app खोल लें
- अब ऐप खुलने के बाद इसमें आपको ऊपर दिख रहे sign up बटन पर क्लिक करना हैं
- अपनी सभी required जानकारियां भर देनी हैं
- अपनी पसंदीदा केटेगरी को चुन लेना हैं
- आपने completely अपना एक Netflix का अकाउंट बना लिया
अब बात करते हैं की इसे यूज कैसे करे तो सबसे पहले आपको ये जानना बहुत जरूरी हैं की कौन सी चीज कहा हैं
आपको लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर Home का आइकॉन मिलता हैं जिससे आप मैन पेज पर आ सकते हैं
दूसरे नंबर पर आपको series का ऑप्शन मिलेगा जिसमें tv series की बहुत सारी वीडियोज मौजूद हैं
अगला ऑप्शन आपको Movies का मिल जाएगा
नेक्स्ट ऑप्शन आपको Recently added का मिल जाएगा जिसके विषय में हमने ऊपर चर्चा की हैं
लास्ट ऑप्शन आपको My list का मिलेगा इसके बारे में भी हमने ऊपर बताया हैं
अब आते हैं राइट साइड के टॉप पर जिसमें आपको सबसे पहले सर्च का ऑप्शन मिलेगा
इसमें आपको अकाउंट सेट्टिंग का ऑप्शन भी मिलेगा जिसमें आप अपने अकाउंट को अपनी तरह से ओप्टिमाईज कर सकते हैं
Netflix ke faayde - नेटफ्लिक्स के फायदे
Netflix के बहुत से फायदे हैं इस एक नेटफ्लिक्स की मदद से आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं अपने फायदों के लिए ही तो यह भारत में बड़ा ट्रेंड कर रहा हैं
आईये Netflix के फायदे के बारे में जान लेते हैं
1.आपको सबसे बड़ा फायदा यह हैं की अब आपको केबल कनेक्शन लगाने की जरूरत नहीं बस अपने smartphone से smart tv पर कास्ट करे और मनोरंजन का लाभ लें
2.आप जो चाहे वो tv series या movies देख सकते हैं केवल आपको अपने पसंदीदा शोज को सेलेक्ट करना और देखना शुरू कर देना हैं
3.नेटफ्लिक्स का एक और बड़ा advantage यह भी हैं की आप जब चाहे तब पसंदीदा movies देख सकते हैं आप ट्रेन में बस में ट्रेवेल के दौरान भी देख सकते हैं
4.आपको नेटफ्लिक्स ads free अनुभव देता हैं मतलब बिना ads के आप मूवीस देख पाएंगे और इसमें virus और malware भी नहीं आएंगे
5.आप चाहे तो Bollywood movies के साथ साथ Hollywood movies भी देख सकते हैं और नेटफ्लिक्स इंडियन कस्टमर्स को Hindi भाषा में Movies, TV serials उपलब्ध करता हैं
6.अगर आप रोज रोज एक ही TV serial देख कर बोर हो चुके हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि Netflix अपने ग्राहकों को डेली बेसस पर कुछ ना कुछ नया जरूर देता है
ये थे नेट्फ्लिक्स के बहुत ही गजब के फायदे
आज आपको क्या सीखने को मिला
आज की पोस्ट में हमने बात की Netflix kya hai in hindi और Netflix kaise use kare के बारे में आपको ये महत्वपूर्ण जानकारिया देकर हमें बहुत ही खुशी होती हैं
आज हमने आपको Netflix के बारे में सभी आवश्यक जानकारी बतायी जो आपके बहुत काम आएगी
हम उम्मीद करते हैं की आपको आज की पोस्ट Netflix kya hai पसंद आयी होगी अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को जरूर share करे
जय हिंद