जीमेल ऐप पर गूगल मीट कैसे यूज करें
आज के इस कोरोना के दौर में लॉकडाउन की वजह से हम लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं ऐसे में बहुत से लोग घर से ही वीडियो कांफ्रेंस ( Video conferencing ) के जरिए जरूरी meetings कर लेते हैं
अब बात हो वीडियो कालिंग ( video calling ) की तो उसमें सबसे ऊपर नाम गूगल मीट ( Google meet ) का आता है
लोग इस लॉकडाउन में गूगल मीट ( Google meet ) ऐप का जमकर यूज कर रहे हैं
क्या आपको पता है की अब Gmail app पर भी Google meet का यूज किया जा सकता है
आज हम बात करने वाले हैं जीमेल ऐप पर गूगल मीट कैसे यूज करें के बारे में
वैसे तो गूगल मीट पहले से ही Gmail ( जीमेल ) के डेस्कटॉप ब्राउजर पर मौजूद था लेकिन अब यह Android और iOS के लिए भी जीमेल ऐप पर आ गया है
आज की पोस्ट में हम How to use Google meet in Gmail app in hindi के विषय में जानेंगे
जीमेल दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली email सर्विस है और अब इसमें एक नये वीडियो कॉल फीचर आ जाने से इसके यूजर्स को काफी लाभ मिलेगा
तो आईये इस फीचर के बारे में जानते हैं
Gmail पर Google meet कैसे यूज करें
जीमेल पर गूगल मीट का यूज करना बहुत ही इजी हैं और अगर आप एक Gmail user हैं तो यह आपके लिए और भी आसान है
जीमेल पर गूगल मीट को यूज करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कीजिए
- आपको gmail ऐप ओपन कर लेना है और राइट साइड में ऊपर के तीन डॉट्स पर टैप करना है
- अब नीचे राइट साइड में आपको - Meet के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- नयी मीटिंग्स को शुरू करने के लिए - New Meetings के ऑप्शन पर टैप करें
- अब Get Joining Info To Share वाले ऑप्शन पर क्लिक करें इससे आप मीटिंग की सारी इन्फर्मेशन सबको शेयर कर सकते हैं
- इन्फर्मेशन पढ़कर सब लोग आपको जॉइन कर लेंगे
इन स्टेप्स की मदद से आप भी जीमेल पर गूगल मीट को यूज कर पाएंगे
Gmail पर Google meet के फीचर्स
अब जीमेल पर गूगल मीट के फीचर्स की बात भी कर लेते हैं जो जानना बहुत जरूरी है -
- इसमें आप जब चाहे तब तुरंत ही एक मीटिंग स्टार्ट कर सकते हैं इसके लिए आप Instant Meeting वाले ऑप्शन पर टैप करें
- आप Get Joining Info To Share के जरिए मीटिंग्स की डीटेल्स भी दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं
- आप गूगल मीट को जीमेल ऐप के जरिए शेड्यूल भी कर पाएंगे ऐसा करने के लिए आप Schedule In Google Calendar के ऑप्शन पर टैप करें और मीटिंग की सारी डीटेल्स को भर दीजिए
तो ये थे इसके कुछ फीचर्स जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी था
Gmail पर Google Meet की मीटिंग को कैसे Join करें
अगर आपको जीमेल पर गूगल मीट की मीटिंग को जॉइन करना हो तो आप कैसे करें
इसके लिए भी कुछ स्टेप्स नीचे बताए गए हैं
- जीमेल में Meet वाला ऑप्शन खोल लें
- अब इसमें दिख रहे Join A Meeting के ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर आपसे एक मीटिंग कोड पूछा जाएगा जो आपको और आपके सभी पार्टिसिपेंटस को पता होगा
- कोड को बतायी गयी जगह पर भर देना हैं और आप मीटिंग में जॉइन हो जाएंगे
यह थी हमारी आज की पोस्ट How to use Google meet in Gmail app in hindi के टॉपिक पर और हमने आपको स्टेप बाय स्टेप यह बताया कि जीमेल ऐप पर गूगल मीट कैसे यूज करें
आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो अगर अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर जरूर कीजिए
